दुबई | अभी तक आपने सुना होगा कि लड़ाई-झगड़े की वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। लेकिन क्या आपने ऐसा सुना है, जब पति की बेइंतहा मोहब्ब से पत्नी ने तलाक मांग लिया हो। दरअसल, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में झगड़ा न होना तलाक की वजह बन गया और पत्नी ने पति से तलाक मांग लिया। पिछले दिनों एक महिला फजराह की शरिया कोर्ट पहुंची। उसने कोर्ट में कहा- उसका पति शरीफ और नेकदिल है। उसकी शादी को एक साल हो गए हैं। जबसे उसकी शादी हुई है, तब से पति ने कभी ऊंची आवाज में बात नहीं की। कभी झगड़ा नहीं किया। झगड़ने की कोशिश करो तो घर के काम करने में मदद करने लगता है। घर की साफ-सफाई करने में हमेशा हाथ बंटाता है। इतना ही नहीं ज्यादातर दिनों में पति ही खाना बनाकर खिलाता है। मैं इस बेइंतहा मोहब्बत से घुटन सी महसूस कर रही हूं। सब कुछ इतना अच्छा है कि जिंदगी एक तरह से ‘जहन्नुम’ बन गई है। महिला ने कहा- कई बार मैंने खुद झगड़ा करने की कोशिश की। सोचा कुछ विवाद हो जाए। लेकिन उनके साथ लड़ाई करना नामुमकिन लगा। हालांकि, महिला की बात सुनने के बाद कोर्ट ने यह केस टाल दिया।
पति बोला- मैं बेहतर पति बनना चाहता हूं:
उधर, पति ने कोर्ट से अपनी पत्नी को केस वापस लेने की सलाह देने का आग्रह किया। उसने कहा- शादी के एक साल में मुझे जज करना ठीक नहीं है। हर व्यक्ति अपनी गलतियों से सीखता है। पति ने माना कि उसने कुछ गलत नहीं किया, क्योंकि वह एक बढ़िया शौहर बनना चाहता था, ताकि बीवी को कोई शिकायत न रहे, लेकिन शायद इस प्यार ने ही उसे तलाक मांगने के लिए मजबूर कर दिया। उसने बताया कि एक बार जब बीवी ने उसके बढ़ते वजन की शिकायत की तो उसने उसे खुश करने के लिए डायटिंग और एक्सरसाइज भी की। इस चक्कर में टांग भी तुड़वा दी थी।

No comments:
Post a Comment